Hindi Sad Shayari  

 

 

 


तारे और इंसान में कोई फर्क नहीं होता,
दोनो ही किसी की ख़ुशी के लिऐ खुद को तोड़ लेते हैं।




तरस आता है मुझे अपनी मासूम सी पलकों पर,
जब भीग कर कहती है की अब रोया नहीं जाता।



अगर तुमसे कोई पूछे बताओ ज़िन्दगी क्या है,
हथेली पर जरा सी राख़ रखना और उड़ा देना।



किसी को अंधा करने की नीयत नही है हमारी
वो राख का मतलब लोग गलत अरथो और अरथी से रखते हे



तुम्हें गुमां है कि मैं जानता नहीं कुछ भी,
मुझे ख़बर है कि रस्ता बदल रहे हो तुम।



ये तो परिन्दों की मासूमियत है साहेब, 
वर्ना दूसरों के घरों में अब आता जाता कौन है।



उड़ जायेंगे तस्वीरों से रंगो की तरह हम,
वक़्त की टहनी पर हैं परिंदो की तरह हम।




नींद सोती रहती है हमारे बिस्तर पे,
और हम टहलते रहते हैं तेरी यादों में।




बडी लम्बी खामोशी से गुजरा हूँ मै,
किसी से कुछ कहने की कोशिश मे।



हर हाल में हंसने का हुनर पास था जिनके... 
वो रोने लगे हैं, तो कोई बात तो होगी...




वक़्त को भी हुआ है ज़रूर किसी से इश्क़,
जो वो बेचैन है इतना कि ठहरता ही नहीं।




दो मुलाकात क्या हुई हमारी तुम्हारी,
निगरानी में सारा शहर लग गया।




जरुरतोंके बोझतले 
घुटता है दम शायर का.
स्याही बिना बेजान पडा है

जिस्म मेरी कलम का!





 यादें भी क्या खूब भूल-भुलैया है...
घुसना आसान है पर निकलना बहुत मुश्किल..
 
 
 
 
 




फूलों की वादियों में हो बसेरा तेरा,
सितारों के आँगन में हो घर तेरा,
दुआ है एक दोस्त की एक दोस्त को,
कि तुझसे भी खूबसूरत हो सवेरा तेरा. 




हसरत है सिर्फ तुम्हें पाने की,
और कोई ख्वाहिश नहीं इस दीवाने की,
शिकवा मुझे तुमसे नहीं खुदा से है,
क्या ज़रूरत थी, तुम्हें इतना खूबसूरत बनाने की !



तरस गये आपके दीदार को,
दिल फिर भी आपका इंतज़ार करता है,
हमसे अच्छा तो आपके घर का आईना है,
जो हर रोज़ आपका दीदार करता है।




तुम हक़ीकत नहीं हो हसरत हो,
जो मिले ख़्वाब में वही दौलत हो,
किस लिए देखती हो आईना,
तुम तो खुदा से भी ज्यादा खूबसूरत हो।




पलकों को जब-जब आपने झुकाया है,
बस एक ही ख्याल दिल में आया है,
कि जिस खुदा ने तुम्हें बनाया है,
तुम्हें धरती पर भेजकर वो कैसे जी पाया है।




इस प्यार का अंदाज़ कुछ ऐसा है,
क्या बताये ये राज़ कैसा है,
कौन कहता है कि आप चाँद जैसे हो,
सच तो ये है कि खुद चाँद आप जैसा है। 😘 
 
 
 
       

Hindi Shayari